Facilties

विद्यार्थियों को निर्देश (Instructions for Students)

  • ⇒ कृपया प्रास्पेक्ट्स को ध्यानपूर्वक पढ़े |
  • ⇒ निर्धारिक समयावधि के अन्दर फॉर्म भरकर जमा करे |
  • ⇒ मात्र फार्म/ प्रास्पेक्ट्स खरीद लेने से ही महाविद्यालय में प्रवेश की सुनिश्चितता नहीं है |
  • ⇒ प्रवेश के लिए निर्धारित अवधी के अन्दर शुल्क और फार्म जमा करना आवश्यक है |
  • ⇒ किसी भी प्रवेशित छात्र/छात्रा को प्रवेश अनुशासनहीनता के सन्दर्भ में किसी भी समय निरस्त किया जा सकता है, यह महाविद्यालय का अधिकार है |
  • ⇒ प्रत्येक विधार्थी को किसी प्रकार का प्रमाण पत्र/अंक पत्र तब तक नहीं जारी किया जायेगा जब तक की उसने अपना पूरा शुल्क जमा न कर लिया हो |
  • ⇒ प्रत्येक विद्यार्थी को प्राचार्य/अनुशासनाधिकारी के प्रत्येक आदेश का पालन करना होगा | ऐसा विद्यार्थी जिसे महाविद्यालय प्रांगण या परिवेश में उपद्रव/अव्यवस्था करते पाया जायेगा उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी |
  • ⇒ महाविद्यालय आपका है, अतः आप इसके प्रमुख अनुशासन निर्माता है ऐसी दशा में महाविद्यालय में आदर्श-प्रभावी `स्थापना का सम्पूर्ण उत्तरदायित्व आपका है |
  • ⇒ गुरु सर्वश्रेष्ठ जीव होता है, विद्यार्थी को उसका आदर करना ही होता है, अतः गुरुजनों का आदर आपका प्रथम कर्तब्य बनता है |
  • ⇒ यद्यपि की अत्यावश्यक सूचनाएं कक्षाओ में प्रसारित की जायेंगी, तदपि विद्यार्थियों से अपेक्षा की जाती है की वे नियमित रूप से (नोटिस बोर्ड) सूचनापट्ट का अवलोकन करते रहे |
  • ⇒ कोई भी विद्यार्थी सक्षम अधिकारी/प्राचार्य की अनुमति के बिना महाविद्यालय सम्बन्धी किसी प्रकार की सूचना प्रेस/समाचार पत्रों में नहीं देंगे |
  • ⇒ महाविद्यालय परिसर में पान, गुटखा, सिगरेट अन्य प्रकार का नशा करना सर्वथा प्रतिबन्धित है, पकड़े जाने पर अर्थदण्ड/अनुशासनात्मक दण्ड दिया जायेगा |
  • ⇒ विद्यार्थी किसी भी प्रकार का संघ/संगठन बिना प्राचार्य के अनुमति के नहीं बनाएंगे |
  • ⇒ विद्यार्थियो को सख्त निर्देश है वे महाविद्यालय परिसर से बाहर किसी भी प्रकार का विदाई समारोह/स्वागत समारोह नहीं आयोजित करेंगे |
  • ⇒ समस्त प्रकार के मामलो में प्राचार्य अन्तिम निर्णयकर्ता होगा/होगी |

उपस्थिति एवं छुट्टी

  • ⇒ 75% से कम उपस्थिति होने पर विश्वविद्यालय परीक्षाओ से वंचित किया जायेगा |
  • ⇒ विश्वविद्यालयीय परीक्षा में वे ही विद्यार्थी सम्मिलित हो सकेंगे जिन्होंने

सत्रीय कार्य पूर्ण किये हो |
समस्त प्रायोगिक कार्य पूर्ण किये हो |

  • ⇒ यदि किसी प्रकार की सह-शैक्षिक गतिविधि, पाठ्यक्रम का अंग हो तो उसे पूर्ण किये हो |
  • ⇒ किसी प्रकार की अनुशासनहीनता सत्र भर न किया हो |

प्रागण में विद्यार्थियों का व्यवहार 

  • ⇒ प्रागण में परिचय पत्र एवं प्रवेश शुल्क रशीद साथ रखे |
  • ⇒ छात्रों से अपेक्षा है की वे पैन्ट और कालर युक्त शर्ट पहने |
  • ⇒ छात्राओ से अपेक्षा है की वे शालीनतायुक्त परिधान ही पहने |
  • ⇒ रैंगिग पूर्णतया प्रतिबन्धित है |
  • ⇒ मोबाइल फ़ोन/पेजर कक्षा में बन्द रखें |
  • ⇒ अनुशासनहीनता का प्रदर्शन न करें |
  • ⇒ अध्यापको/प्राचार्य को पूर्ण सम्मान दें |
  • ⇒  विद्यालय के समय छात्रों के साथ किसी प्रकार की दुर्घटना या असामयिक अस्वस्थता होने पर विद्यालय जिम्मेदार नहीं होगा, फिर भी ! चोट लगने या अस्वस्थ होने पर चिकित्सा प्रदान की जाएगी, असाधारण अवस्था में अभिभावकों एवं डाक्टर को सूचित किया जायेगा |
  • ⇒ विद्यालय के कर्मचारियो को किसी प्रकार का उपहार (नगद या वस्तु) देना वर्जित है |
  • ⇒ हम रचनात्मक आलोचनाओ का स्वागत करते है तब माता-पिता/अभिभावक हमारी त्रुटियो को दर्शाते है तो हमें ख़ुशी होती है की हमारी संस्था की प्रगति में रूचि है | बिना अभिभावकों के सहयोग के हम गुणवत्ता नहीं दे सकते | यह अच्छा होगा की अपने सुझाव एवं शिकायतों को सीधे प्राचार्य के पास भेजे न की अध्यापक के पास, ऐसा पत्र डाक द्वारा या स्वयं मिलकर भी दिया जा सकता है |